सुखासन और रूपौली में बिहार बदलों न्याय यात्रा निकाली गई ।

Dr.I C Bhagat
0
प्रदर्शन करते भाकपा माले के कार्यकर्ता 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत सुखासन एवं रूपौली पंचायत में बदलो बिहार न्याय यात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ो भाकपा माले के कार्यकर्ता यात्रा मे भाग लिया। यात्रा के बाद दोनों पंचायत में सभा भी की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए कामरेड रामचंद्र दास जिला संयोजक भाकपा माले ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अपने वादा को पूरा नहीं कर सकी। आज भी गरीब भूमि हीन है। उसको पक्का मकान नही है।अत्यंत गरीब परिवार को 2 लाख रुपए और रोजगार देने का वादा नीतीश सरकार ने किया है। लेकिन 72 हजार से कम का आय प्रमाण पत्र की मांग की जारही है। सिंहेश्वर अंचल में काफी संख्या में गरीब आवेदन दिए महीना हो चुका है। लेकिन किसी का आय प्रमाण पत्र जारी नही किया गया है।

बिहार में अपराध में बढ़ता जा रहा है। गरीबों को लूटने वाला प्रीपेड स्मार्ट मीटर जबरन लगाया जा रहा है। नीतीश मोदी गरीब विरोधी है। उन्होंने लोगों से अपील की की 27 अक्टूबर को पटना में बदलो बिहार सम्मेलन में काफी संख्या में गरीब भाग लेंगे।

          

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner