घैलाढ़ में अवैध अतिक्रमण पर चला सरकारी डंडा, 19 घर घर तोड़कर हटाया। लोगों ने 19 में 9 घर ही तोड़ने का लगाया आरोप।

Dr.I C Bhagat
0

 

अतिक्रमित भुमि को खाली कराते सीओ बंदना कुमारी सीओ बंदना कुमारी ने कहा विधिः सम्मत हुई कार्रवाई 


कोशी तक/ धैलाढ मधेपुरा 


मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड के मोहनपुर बरदहा पंचायत मे 19 अतिक्रमण घर को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस दौरान सीओ बंदना कुमारी के नेतृत्व में परमानंदपुर थाना के  एएसआई ज्योतिष कुमार सिंह के साथ महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ खाता नंबर 800 खेसरा नंबर 1990 में  1. 78 एकड़ पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमें पुर्व से नोटिस देने वाले अतिक्रमणकारियों में मदन साह, संजय साह, शिवनारायण सुतिहार,  सिया सरण साह,  संजय साह, अर्जुन साह, रमेश कुमार, श्याम साह, रामदेव साह, हरे राम मिस्त्री, राजा राम मिस्त्री, सियाराम मिस्त्री, श्याम मिस्त्री, बुधु साह, सुंदर साह, रामदेव साह, प्रद्युम्न साह, सरजू साह, मनरूप साह शामिल हैं।

ग्रामीणों ने मनचाहा लोगों को अतिक्रमण से दिया छुट।

ग्रामीण मदन कुमार ने बताया की जब नोटिस 19 लोगों का निकला और 9 घरों को ही तोड़ा गया। अगर कानून बना तो सबके लिए एक समान है। तो फिर सीओ साहब बताए की 10 घरो को क्यो नही तोड़ा गया। वही ग्रामीण अंशु यादव ने कहा 19 में से 9 घर सी तोड़ा गया। 10 घरों का नही टुटना अधिकारियों की अनियमितता को दर्शाता है कि किस लाभ के कारण ऐसा किया गया है। इसके लिए हम उपर तक जाएंगे। 

 अतिक्रमण के खिलाफ विधिः सम्मत हुई कारवाई। 

सीओ घैलाढ 21 में  से 19 घरों को तोड़कर हटाने का दावा किया है। साथ में थाना से  आए एसआई ज्योतिष कुमार भी दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने का काम किया। जहा पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner