सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद किया सड़क जाम

Dr.I C Bhagat
0


सडक दुर्घटना में मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा


थाना क्षेत्र के रूपौली पंचायत स्थित सिंहेश्वर- मानपुर पथ पर एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. जिसके बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद लगभग डेढ़ घंटा तक आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।जानकारी अनुसार रूपौली के राजा ऋषिदेव बुढ़ावे में नहाने के दौरान एक डूबे युवक को देखने आया था। वापस अपने घर जाने के क्रम वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोग मृतक के शव को लेकर घर आ गए और सड़क जाम कर दिया।इस दौरान लगभग डेढ़ घंटा सड़क जाम रहा। जिसके बाद थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम सहित अन्य पुलिस बल के समझाने के बाद सड़क जाम को तोड़ा गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया की शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner