बाढ़ के पानी से दर्जनों गांव हुए प्रभावित, बाढ़ पीड़ित दाने दाने के लिए हुए मोहताज।

Dr.I C Bhagat
0

 

आलमनगर में बाढ़ के पानी के कारण लोगों का पलायन 


कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा 


पिछले माह कोसी के जलस्तर में  हुए कमी से क्षेत्र में भी जलस्तर में कमी देखी जाने लगी थी। जिससे  लोगों में थोड़ी राहत की सांस ली परंतु  पुनः  तीन दिनों से लगातार कोसी के जलस्तर में हुए  वृद्धि से लोगों की परेशानी  पिछले माह से कई गुना अधिक  हो गई है। स्थानीय बाढ़ पीड़ितों के मुताबिक पिछले माह नदी के जलस्तर में कमी आई थी। जिस वजह से गांव में भी जलस्तर की कमी साफ दिखाई देने लगी है। परंतु पुन: दो-तीन दिनों से  लगातार कोसी के जलस्तर में हुए वृद्धि की वजह से पहले से  अधिक पानी गांव में आ गया है। जिससे बाढ प्रभावित परिवार को ऊंची स्थान का चयन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वही कोसी नदी के जलस्तर में हुए वृद्धि के कारण आलमनगर प्रखंड के खापुर, रतवारा, गंगापुर, ईटहरी,  कुंजोरी पंचायत के कई गांव में बाढ़ का पानी आ गया है और लोग सरकार की ओर आशा भरी निगाहों से टकटकी लगाए हुए समय बिता  रहे हैं। रतवारा पंचायत के पुरानी मुरौत, भवानीपुर बासा, छतौना वासा, शिव मंदिर टोला, खापुर पंचायत के सबरी नगर, दो कट्ठीया, गंगापुर पहुंचा के कुमराह वासा, बलहा बसा, हरजोरा घाट सहित प्रखंड के लगभग एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी की चपेट में पूर्ण रूप से आ गया सैकड़ो परिवार के घरों में बाढ का पानी घुस गया है जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। वही समस्या को गंभीर देखते हुए सीओ दिव्या कुमारी, बीडीओ निशांत कुमार के द्वारा सोमवार को देर रात्रि तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को रैस्क्यू कर रतवारा मध्य विद्यालय में चल रहे शिविर में पहुंचाया। इसके बाद शिविर में मौजूद पिड़ित परिवार के लोगों को रहने एवं भोजन की व्यवस्था कराया गया। वहीं मंगलवार को सुबह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुरौत शिव मंदिर टोला निवासी को उच्च स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। वही लगातार क्षेत्र का दौरा कर ऐसे घर जहां बाढ़ का पानी घुस गया है। वहां के लोगों को ऊंचे स्थान पर ले जाया जा रहा। वही प्रखंड के उपप्रमुख अवधेश कुमार मंडल, पैक्स अध्यक्ष पिंटू सिंह निषाद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं गंगापुर पंचायत और रतवारा पंचायत में चल रहे शिविर का भी हाल जाना और उपस्थित लोगों से मिलने वाले सुविधा की जानकारी ली। एवं सरकार से प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने एवं तत्काल बाढ़ प्रभावित पंचायत में सुखा राशन और बाढ़ सहायता राशि देने की बात कही। उपप्रमुख अवधेश कुमार मंडल ने बताया कि आज बाढ प्रभावित क्षेत्र का स्थिति दिन व दिन बाद से बद्तर होती जा रही है। जिस तरह से सरकार  अभिलंब सभी बाढ़ प्रभावित पंचायत के परिवारजनों को सुखा राशन और बाढ़ सहायता राशि उपलब्ध कराया। इसको लेकर हम जिले के वरिय पदाधिकारी एवं बिहार सरकार तक बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे। ताकि लोगों को अधिक से अधिक राहत मिल सके।

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner