कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा
आलमनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह से कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त को आलमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आलमनगर थाना क्षेत्र के सिंहार पंचायत स्थित मधेली दियरा वार्ड नंबर 1 से आर्म्स एक्ट मे प्राथमिक अभियुक्त अनिल कुमार भगत पिता स्वर्गीय जयदेव भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर आलमनगर थाना कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त करूवागंज वार्ड नंबर 1 अभियुक्त गणेश यादव का पुत्र संजीत यादव थाना आलमनगर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के द्वारा गस्ती की जा रही है वहीं वारंटी को धर पकड़ के लेकर छापेमारी की जा रही है।
आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट

إرسال تعليق