सांस्कृतिक कार्यक्रम का इंजिनियर नवीन कुमार ने किया उद्घाटन

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते इं नवीन निषाद 


कोशीतक /आलमनगर मधेपुरा 


बाबा विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर प्रखंड के कुंजौरी पंचायत स्थित पतलिया टोला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन महागठबंधन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजद नेता इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजद नेता इंजीनियर नवीन कुमार निषाद ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को देवशिल्पी और निर्माण के देवता के रूप में पूजा जाता है। उन्हें दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर भी कहा जाता है। वहीं उन्होंने ने बताया कि  कारोबारी और व्यवसायी भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। जिससे उन्हें तरक्की और समृद्धि मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सोलह कला में परिपूर्ण थे। जो विश्वकर्मा भगवान का पूजन भक्तगण करते हैं उनका कला की जानकारी होती है और उस व्यक्ति का रोजी रोजगार भी बढ़ता है। घर में लक्ष्मी आती है और परिवार सुखी संपन्न होता है। उन्होंने पूजा कमिटी के सदस्यों को बेहतरीन धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से जहां आपसी सोहार्द बढ़ता है।वही आस पास के लोगों को भी इसका लाभ पहुंचता है। कार्यक्रम को लेकर इस भाग दौड़ वाली समय में लोग एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इससे आप सिर्फ भाईचारा और एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है। इस दौरान प्रकाश सिंह और दिलीप सिंह ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। साथ में उपस्थित बुधमा पंचायत के मुखिया पंकज निषाद, बिनोद यादव, डा. रवींद्र चौधरी, अक्षय मंडल, नवीन मंडल, कुलो सिंह, भकूल सिंह, एतवारी सिंह, जालो सिंह, अमरेन्द्र सिंह अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

Post a Comment

أحدث أقدم