डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक।


डेंगू और चिकनगुनिया के नियंत्रण को लेकर डीएम की बैठक 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


 नए एनआईसी सभागार मे मधेपुरा डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में डेंगू एवं चिकनगुनिया के नियंत्रणार्थ विभिन्न विभागों के साथ अंतर समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की में डेंगू से बचाव, निदान एवं नियंत्रण की  विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार के द्वारा दिया गया। डेंगू एवं चिकनगुनिया की बीमारी संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटता है एवं स्थिर साफ पानी में पनपता है। इन बीमारियों के लक्षणों में तेज बुखार, बदन, सर एवं जोड़ो में दर्द तथा आंखों के पीछे दर्द, त्वाचा पर लाल धब्बे,चकते का निशान, नाक, मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना, काला पैखाना होना। बचाव हेतु दिन में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, घर एवं सभी कमरों को साफ-सुथरा, टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, ए.सी. फ्रीज के पानी टंकी एवं घर के अंदर एवं अगल-बगल में अन्य जगहों पर पानी न जमने दें। बीमारी के लक्षण होने पर बिना समय नष्ट किये चिकित्सक से संपर्क करें।


 बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न विभागों को निर्देश दिये गये।

1. नगर परिषद्/नगर पंचायत:- प्रतिवेदित मरीजों के घरों के आसपास लार्वा नाशक टेमिफोस एवं मालाथियाॅनयुक्त फौगिंग अविलंब कराया जाय। इस कार्य हेतु सभी वार्ड पार्षदों को कार्य में लगाया जाय। प्रयुक्त होने वाले मालाथियाॅन, टेमिफोस, फौगिंग मशीन, प्रतिदिन फौंगिंग की संकलित रिपोर्ट वाट्सअप ग्रुप पर भेजना सुनिश्चित करेंगे। 

2. शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि स्कूल में डेंगू से संबंधित आधा घंटा का सत्र संचालित करें जिसमें बच्चों के बीच डेंगू संबंधित जानकारी को साझा करें।

 3. जीविका को निदेशित करते हुए कहा गया कि डेंगू के नियंत्रण संबंधित कार्यों को जीविका दीदीयों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें, जिससे डेंगू संबंधित निरोधात्मक कार्य हो सके।

4. स्वास्थ्य विभाग सभी पीएचसी, सीएचसी,डीएच में कीट, दवा, बेड जांच की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

5. मेडिकल कालेज में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया है। ताकि डेंगू से ग्रसित गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ने पर स:समय उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही अन्य विभागों को अपने-अपने स्तर से डेंगू मरीजों की सतत निगरानी एवं बचाव में अपेक्षित सहयोग हेतु निदेशित किया गया। बैठक में डीडीसी अवधेश कुमार आंनद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी संतोष कुमार, नगर परिषद ईओ तान्या कुमारी, उदाकिशुनगंज, नगर पंचायत, सिंहेश्वर राजकुमार कुशवाहा, मुरलीगंज, बिहारीगंज, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पशुपालन एवं मतस्य पदाधिकारी, असैनिक-शल्य-चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, उपाधीक्षक, मेडिकल कालेज, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल एवं उदाकिशुनगंज, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पीएचसी, सीएचसी, जिलांतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, मधेपुरा उपस्थित हुए।

Post a Comment

أحدث أقدم