सुखासन में निर्माणाधीन पुल में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Dr.I C Bhagat
0


पुल निर्माण का से चल रहा है काम। जहा मिट्टी पर की गई ढलाई।


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


सुखासन पंचायत में कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क में बन रहे पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते से गुजरने के दौरान  जब ढलाई को देखने गया तो पुल के पीलर की ढ़लाई मिट्टी पर ही किया जा रहा था। जिसके बाद लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। मामला उस समय और बिगड़ गया जब संवेदक का एक व्यक्ति लोगों को पुलिस का भय दिखाने लगा। इस बाबत स्थानीय लोग पवन ठाकुर, राजकिशोर कुमार, विकास कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य ने बताया की मिट्टी पर ही ढलाई करने जा रहा था. जिसका विरोध किया गया. यह भी कहा कि इससे पहले भी पुला बना 10 से 12 साल में खत्म हो गया। इस तरह बनने वाला पुल कितना दिन चलेगा। नितिश कुमार के राज में लगातार पुल गिरने का सिलसिला चल रहा है। इसका एकमात्र कारण है कि इस तरह दलदली मिट्टी पर पीलर ढाला जाएगा तो गिरेगा ही। वहां दुसरी तरफ एक भी इंजिनियर कार्य के समय स्थल पर मौजूद नही रहता है। यह जो ढलाई के लिए मशाला बना कर लाया जाता है। वह कितना घटिया क्वालिटी का है। इसकी जांच कौन करेगा। स्थानीय लोगों ने कहा हम लोगों को एक अच्छा पुल का निर्माण किया जाए जिससे पुल ज्यादा दिन चल सके। वही इस बाबत सिनकौन कंपनी के फोरमेन मिथलेश सिंह ने बताया की लेबर सेटरिंग से मिट्टी निकाल रहा था। गाड़ी लगी तो लोगों को लगा कि हम कास्टींग कर रहे हैं। जबकि उसके बाद जेई साहब आएंगे जांच करेंगे तब ढलाई होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि विरोध के बाद जब सभी लोग अपने- अपने घर चले गए तो जल्दबाजी में ढलाई का कार्य कर दिया गया। वहीं यह भी बताया कि उक्त सड़क पर पुल निर्माण से पूर्व भी उच्च स्तरीय सड़क बनाने को लेकर दो बार विरोध किया गया है। लेकिन बावजूद इसके कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner