कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सोमवार को राजकीय पोलिटेकनिक मधेपुरा मे विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पटना एवं आईआईटी पटना के संयुक्त रूप से स्मार्ट बिहार हेकेथान 2024 का त्रि-दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। जिसे संस्थान के प्राचार्य डा. मो. सनावर आलम मुख्य अतिथि प्रो. अजय कुमार सिंह, प्राचार्य रा.पो. राघोपुर सुपौल प्रो. बिन्देश्वर पंडित, प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद एवं प्रेम मिश्रा आईआईटी पटना के मेंटर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को शाल से सम्मानित किया गया। प्राचार्य डा. मो. सनावर आलम ने स्मार्ट बिहार हेकेथान 2024 के बारे में छात्रों-छात्राओं को जानकारी देते हुए सेंटर ऑफ एक्सलेंस के तहत आर्टिफिशियल इंटिजेलेंस के महत्वों के बारे बताया। तथा मुख्य अतिथि प्रो. अजय कुमार सिंह प्राचार्य रा.पो. राघोपुर सुपौल ने भी छात्रों-छात्राओं का मागदर्शन किया। उपरोक्त स्मार्ट बिहार हेकेथान 2024 त्रि दिवसीय कार्यशाला का संचालन संस्थान के मनीष कुमार दास के द्वारा किया गया। जिसमें संस्थान के व्याख्याता प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद, प्रो. बिन्देश्वर पंडित, प्रो. यशोदा पंडित, प्रो. विकास कुमार, प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. संजीत कुमार, प्रो. मुन्तजीर आलम हैं। श्याम कुमार साफी प्रो. मनीष कुमार दास, प्रो. प्रियंका कुमारी, प्रो. किशलय कुमार, प्रो. मो. आदिल एवं कर्मचारी नेहा प्रिया, रवि कुमार गाड़ा, अमित कुमार गुप्ता, रीमा कुमारी, रूची कुमारी, मंजीदा खातुन तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें