कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
बीपी मंडल कालेज आफ इंजीनियरिंग मधेपुरा में 15 सितंबर को अभियंता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन संस्थान के सेमिनार हॉल में किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अथिति कालेज के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने अपने संबोधन में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों के योगदान और उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग समाज और राष्ट्र की उन्नति का महत्वपूर्ण स्तंभ है। और युवा इंजीनियर भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
वहां उपस्थित सभी विभागाध्यक्ष गण, प्राध्यापकगण ने उपस्थित विद्यार्थियों को एक अच्छा अभियंता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकांत कुमार ने बताया कि अभियंता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मैडल संग प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन छात्रों को दिया गया जिन्होंने विश्वविद्यालय परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त किए।
सत्र 2020 चतुर्थ वर्ष से निम्नलिखित छात्र और छात्राओं ने अव्वल अंक प्राप्त किए।
सिविल इंजीनियरिंग के रित्विक नवनीत प्रथम, क्षितिज कुमार द्वितीय, हर्ष नारायण तृतीय। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के ओम शंकर कुमार प्रथम, मो. नोफिल अहमद द्वितीय, आदित्य प्रकाश पांडेय तृतीय। कंप्यूटर साइंस की अपराजिता कुमारी प्रथम, अलीशा राज द्वितीय, चन्दन कुमार तृतीय। इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग कुमार शानू प्रथम, आदर्श कुमार द्वितीय, अमीषा कुमारी तृतीय।
सत्र 2021 द्वितीय वर्ष से निम्नलिखित छात्र और छात्राओं ने अव्वल अंक प्राप्त किए।
सिविल इंजीनियरिंग के सुमित कुमार प्रथम, खुशबू कुमारी गुप्ता द्वितीय, मुनेश्वर कुमार तृतीय। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की लूसी कुमारी प्रथम, प्रियेश कुमार सिंह द्वितीय, नैंसी सिंह तृतीय। कंप्यूटर साइंस के शिवराज आनंद प्रथम, सृष्टि भारती द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय। इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पवन कुमार प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय, राजेंद्र कुमार तृतीय।
सत्र 2022 प्रथम वर्ष से निम्नलिखित छात्र और छात्राओं ने अव्वल अंक प्राप्त किए।
सिविल इंजीनियरिंग के आदर्श सिंह प्रथम, प्रिय कुमारी द्वितीय, वैभव सिंह तृतीय। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अमन आर्यन उपाध्याय प्रथम, शिवांगी सिंह द्वितीय, कुमार सौरव तृतीय। कंप्यूटर साइंस की अदिति पाठक प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय, निशांत राज तृतीय। इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की जिया राज प्रथम, मुकुल सुमार सिंह द्वितीय, अनुष्का ठाकुर तृतीय। सिविल इंजीनियरिंग विथ कंप्यूटर एप्लीकेशन की मोनिका प्रथम, तंजया द्वितीय, पूजा कुमारी तृतीय। 3-डी एनीमेशन एंड ग्राफिक्स की शबनम कुमारी प्रथम, शेखर कुशवाहा द्वितीय। पुरस्कार पाने वाले छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के अध्यापकों और अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। और वे आगे भी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहां सभी उपस्थित अतिथियों और छात्रों ने अभियंता दिवस की महत्ता को स्वीकार करते हुए इसे एक प्रेरणादायक दिन बताया।

एक टिप्पणी भेजें