कोशीतक/ कुमारखंड मधेपुरा
मधेपुरा जिला में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। फिर पत्नी का कटा सिर लेकर घूमने लगा। वह कटा सिर हाथों में लेकर थाने में सरेंडर करने जा ही रहा था की इस बीच पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर वह सनकी पति ने कहा की वह पत्नी का सिर थाने में ही देगा। इस बाबत स्थानीय लोगों का कहना है कि 37 वर्षिय आरोपी पति अर्जुन शर्मा ने अवैध संबंध के शक में अपनी 35 वर्षिय पत्नी पुजा देवी का धारदार दबिया से गला काट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया टोला वार्ड नंबर 2 की है।
ग्रामीण बोले-अवैध संबंध के शक में हुई घटना
ग्रामीण मो. नजीर ने बताया कि आरोपी अर्जुन हाथ में एक झोला लेकर थाने की ओर आ रहा था। झोले से खून टपक रहा था। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उसे रोका। फिर झोले में कटा सिर देख सभी दंग रह गए। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उससे पूछा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों कि तो उसने अवैध संबंध की बात कही। इसके बाद कटे हुए सिर के साथ उसको थाने ले जाया गया। इस दौरान वह सिर को छोड़ने के लिए भी तैयार नहीं था। ग्रामीण के मुताबिक, महिला को तीन बेटे भी हैं।
हथियार को बरामद कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
हेड क्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि सोमवार की सुबह 7 बजे श्रीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि पोखरिया के वार्ड नंबर 2 निवासी अर्जुन शर्मा ने अपनी पत्नी पूजा देवी की हत्या कर दी है। हत्या धारदार दबिया से गर्दन काटकर सिर को अलग कर दिया है और उसके सर को लेकर घूम रहा है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए दबिया को भी बरामद कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें