मधेपुरा की 14,17,19 वर्ष की ऐथलेटिक्स टीम पटना रवाना।

 

14, 17, 19 अंडर एथलेटिक्स टीम कोच  के साथ पटना रवाना 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


18 सितंबर से 21 सितंबर 2024 तक 3 वर्गों का अंडर 19 बालिका राज्य स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स का आयोजन पटना में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष की बालिका भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता से चयनित हुए खिलाड़ियों को पटना रवाना किया गया। इस बाबत उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह वरीय उपसमाहर्ता निकिता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सहभागिता कराने हेतु बालिका अंडर 14 में दल प्रभारी सह प्रशिक्षक के रूप में दिलीप कुमार शारीरिक शिक्षक सोनाय अनूप उच्च विद्यालय भान टेक्टी, बालिका अंडर 17 में जया भारती शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक देवी साह मध्य विद्यालय जिवछपुर एवं अंडर 19 में  दल प्रभारी सह प्रशिक्षक के रूप में दीपमाला कुमारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक केपीएन उच्च विद्यालय पिपरा करोति मधेपुरा को खिलाड़ियों के साथ भेजा गया। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निकिता ने बताया गया कि राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स अंडर 14, 17, 19 बालिका प्रतियोगिता में मधेपुरा जिला से भाग लेने के लिए रवाना दल में शामिल हैं। 

अंडर 14 में शामिल बालिका 

साक्षी कुमारी, संगम कुमारी, दीपमाला कुमारी ,आशा कुमारी मुर्मू, अंजली कुमारी, खुशी कुमारी, शिवानी कुमारी, आसमा परवीन, सोनी कुमारी एवं ज्योति कुमारी शामिल हैं।

अंडर 17 में शामिल बालिका 

सोनम कुमारी, शिवानी कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रीति कुमारी, मधु कुमारी, तेजस्वी जोशी, शिवानी कुमारी, प्रेमलता वासकी, सत्यम कुमारी, शिवानी कुमारी, लक्की कुमारी 

अंडर-19 में शामिल बालिका 

सुलेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी, रुखसाना खातून, बंटी कुमारी, संजू कुमारी, प्रेमलता कुमारी, सोनी कुमारी,योगिता रमन यादव एवं असमंजन कुमारी सहभागिता करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने