स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर।

 कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम तरनजोत सिंह स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित करते जिला की टीम 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


 स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता की थीम पर मंगलवार को मधेपुरा डीएम तरनजोत सिंह द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होनेवाली विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित झल्लू  बाबू सभागार, मधेपुरा में किया गया। सभी कार्यक्रमों का आयोजन के प्रत्येक दिन का कलेंडर निर्धारित है। जो विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जाएगा। डीएम श्री सिंह द्वारा जिले वासियों से स्वच्छता को अपनाने तथा  स्वच्छता कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील करते करते हुए अनुरोध किया की अपने आस पास सफाई रखें एवं उक्त कार्य में मन  से सहयोग करे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों को स्वच्छता के महत्त्व एवं अभियान हेतु सामुहिक जिम्मेवारी से अवगत कराते हुए इस कार्य से होने वाले प्रभाव को अति महत्वपूर्ण बताया। एवं सभी को इसमें अपनी उचित भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया।  सैल्फी पुआइंट पर सैल्फी लेते डीएम के साथ अधिकारी 

बैठक मे डीडीसी अवधेश कुमार आंनद ने  बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कारण स्वच्छता के क्षेत्र में आए बदलाव एवं उपलब्धियों को उत्सव के रूप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाना है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समुदाय को जागरूक करने हेतु रवाना किया गया।स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम 

  इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक अभियान एवं  स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी, साइकिल रैली निकाली जायेगी। साथ ही महत्वपूर्ण धरोहर स्थल पर श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के तहत बीडीओ, बीसी एवं जीविका द्वारा स्वच्छता लक्षित इकाई को आपसी समन्वय से स्वच्छ करने एवं छोटे पार्क के रूप दिये जाने का निदेश दिया गया है। सभी नगर निकायों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के समरूप क्रियान्वयन के साथ-साथ गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी हेतु प्रचार-प्रसार कराने का निदेश दिया गया है। स्वच्छता के लिए शपत लेते जिला प्रशासन की टीम 

सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों में सफाई अभियान  चलाया जाना है। जिला प्रखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मैराथन दौड़ एवं खेल-कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त कचरा से कला, एक पेड़ मां के नाम, एक दिया स्वच्छता के नाम, स्वच्छ गांव प्रतियोगिता, सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, स्वच्छता दीप, स्वच्छता का संदेश देती हुई रंगोली, के साथ-साथ जीविका दीदियों द्वारा स्वच्छता का संदेश आधारित जागरूकता अभियान का आयोजन भी किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को 02 अक्टूबर को  पुरस्कृत करते हुए इस अभियान का समापन  किया जायेगा। इस अवसर पर डीएओ , जिला पंचायत राज पदाधिकारी, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी संतोष कुमार, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी, राजकुमार कुशवाहा, निदेशक डीआरडीए जिला समन्वयक, जिला सलाहकार एलएसबीए तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ सभी बीडीओ सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों भाग लिए।

Post a Comment

और नया पुराने