बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सौंपा ज्ञापन।

 

इं नवीन निषाद को 11 सुत्री मांगों का ज्ञापन सौंपते जीविका कैडर 


कोशीतक / आलमनगर मधेपुरा 


बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सोमवार  को आलमनगर प्रखंड के जीविका कैडर की बैठक प्रखंड के महागठबंधन पुर्व प्रत्याशी इंजीनियर नवीन निषाद के आवास परिसर में किया गया। आयोजित बैठक में सभी सदस्यों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में चट्टानी एकता बनाए रखने का आह्वान किया। हड़ताल की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिक्रम कुमार ने एवं संचालन खुशबू रानी ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राजद नेता सह आलमनगर विधानसभा के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी इंजीनियर नवीन निषाद ने जीविका कैडर संघ के मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए जीविका कैडर की आवाजों को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक पहुंचने का भरोसा दिया। वहीं उन्होंने जीविका कैडर के आंदोलन में कदम से कदम मिलाकर साथ देने का भरोसा दिलाया। बताया कि बिहार सरकार जीविका केडर के साथ सौतेला व्यवहार कर  रही है। सरकार की कथनी और करनी में आसमान धरती का अंतर है। अगर जीविका कैडर के मांगों को नहीं माना जाएगा तो हम इनके मांगों को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर आप लोगों की मांग को रखेंगे और सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि आप के संघ के द्वारा 11 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद किया गया है। जो सभी जीविका केडर के लिए महत्वपूर्ण मांगे हैं। वह 11 सूत्री मांगों में सभी कैडर को जीविका की ओर से नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र देने, मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अभिलंब रोक लगाने, मानदेय कम से कम 25000 और नियमित होने, हटाने की धमकी पर रोक लगाने एवं धमकी देने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने, सभी अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष को संकुल स्तर पर 500, ग्राम संगठन स्तर पर 300, एवं स्वयं सहायता समूह स्तर पर 200 रूपया बैठक भत्ता देने, 5 साल पुराने सभी जीविका कैडर को ऋण माफ करने, परियोजना में 3 साल पूरा करने वाले कैडर के लिए स्टाफ के रूप में पदोन्नति की व्यवस्था करने, सभी कैडर को सामाजिक सुरक्षा का लाभ, अवकाश, महिला कैडरों को विशेष अवकाश, मातृत्व अवकाश, 2 लाख का मेडिक्लेम एवं 5 लाख का डेथ क्लेम देने, 2 सितंबर को सरकार द्वारा जारी संशोधित कैडर मानदेय को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग मुख्य रूप से शामिल है। इसे सरकार को मानना पड़ेगा। वहीं इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जीविका केडर के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया के हम लोग आज अपनी मांगों के समर्थन में आलमनगर विधानसभा के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी इंजीनियर नवीन निषाद को अपने समर्थन के लिए एक ज्ञापन सौंपा है। हम उनसे मिलकर पूरे बिहार में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं नेता हम लोगों का समर्थन करें। वहीं बैठक में अपनी मांगों के समर्थन में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आंदोलन का रूप देने तक सभी सदस्यों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में चट्टानी एकता बनाए रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रंजीत शर्मा, विनय कुमार शर्मा, विभास कुमार, विकास मालाकार, विकास कुमार, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, शुभंकर कुमार, धर्मवीर कुमार, विक्रम कुमार, खुशबू रानी, निशा कुमारी, पूनम देवी, संगीता देवी, पिंकी कुमारी, अजीत कुमार शर्मा सहित कई जीविका केडर मौजूद थे।

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

Post a Comment

और नया पुराने