नगर पंचायत कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई

 

नगर पंचायत की बैठक में 84 करोड़ का बजट प्रस्तावित 


कोशीतक / आलमनगर मधेपुरा 


नगर पंचायत आलमनगर  में विशेष बैठक मुख्य पार्षद गुड़िया देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी बजट में खर्च होने वाले लेखा जोखा पास किया गया। बैठक के दौरान 84 करोड़ 92 लाख 15 हजार रुपए का प्रस्तावित बजट लिया गया। इस बजट में राजस्व भुगतान एवं पूंजीगत भुगतान में राशि खर्च की जाएगी इस बजट से नगर पंचायत में विकास का कार्य किया जाएगा इसमें जल निकासी, पथ निर्माण, नाला निर्माण आलमनगर का सौंदर्य कारण सहित अन्य मद में खर्च करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी रागिनी कुमारी, उप मुख्य पार्षद रानी देवी, पार्षद सुनील कुमार चौधरी, कंचन कुमार, सूरज कुमार, निशा मिश्रा, गुंजन भारती, रेणु देवी, प्रीति कुमारी, बुधनी देवी, कृष्ण कुमार रजक, ममता देवी, पार्वती देवी, रजनीश कुमार, साधना कुमारी, कुंदन कुमार, संतोष कुमार सहित कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक मोहन मौजूद थे।

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

Post a Comment

और नया पुराने