35 पीस गोली के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार
कोशीतक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा
अपराध नियंत्रण हेतु मधेपुरा पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को संध्या सवा 6 बजे पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पुरैनी राधव शरण एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के टीम ने सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए मकदमपुर चौक पर नाकेबंदी कर मो. इमरान उम्र करीब 26 वर्ष पिता मो. इरफान सा. जोतेली गुलाब टोला वार्ड नंबर 13 थाना-बिहारीगंज, मो. आजम उम्र करीब 35 वर्ष पिता मो. अली सा. सपरदह वार्ड नंबर 10 थाना पुरैनी जिला-मधेपुरा को अवैध 35 पीस जिन्दा गोली, मोबाईल एवं मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के कम में बताया गया कि उक्त गोली गुफरान पिता मो. जमालुद्दीन सा. जोतेली गुलाब टोला वार्ड नंबर 13 थाना-बिहारीगंज जिला-मधेपुरा के द्वारा इमरान को सम्पर्क कराया गया। गुरफान के द्वारा राणा सिंह उम्र करीब 25 वर्ष पिता स्व. रणविजय सिंह सा. भटगामा वार्ड नंबर 11 थाना चौसा जिला मधेपुरा से खरीदा गया हैं। इमरान का पिस्टल एवं मैगजीन मो. आजम के पास रखने की बात बताया गया। स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मो. आजम के घर पर छापामारी किया गया। जिसके निशानदेही थानाध्यक्ष, बिहारीगंज थाना के द्वारा इरफान के घर से दो मैगजीन तथा एक जिन्दा गोली बरामद किया गया। उक्त के बयान के आलोक में पुरैनी थाना कांड संख्या 171/24 दि०-30.08.24 धारा-25 (1-वी)ए/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया हैं। राणा सिंह को उनके घर भटगामा से गिरफ्तार किया गया हैं। इसके अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।