आशिक से मिलने पहुंची दोनों चचेरी बहनों को ग्रामीणों पकड़ कर मंदिर में प्रेमी के साथ रचाई शादी।

Dr.I C Bhagat
0
 दोनों चचेरी  बहनों अपने अपने प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमी के गांव 


 कोशीतक/ मुंगेर


अपने प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमी के गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने देखा और दोनों को पकड़ कर स्थानीय मंदिर में शादी कराई। जानकारी के अनुसार नया असरगंज के रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागिरी की दो चचेरी बहन एक ही गांव में अपने प्रेमी आशिक से मिलने साढ़ी गांव पहुंची। दोनों अलग-अलग अपने अपने प्रेमी युवक से  मिलने के दौरान देर रात ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ लिया। पहले  तो दोनों की थोड़ी बहुत खातिरदारी की।ग्रामीणों ने दोनों बहनों की मंदिर में कराई शादी

फिर दोनों को स्थानीय लोगों के समक्ष मंदिर में शादी कर दिया। मालूम हो कि हवेली खड़कपुर प्रखंड क्षेत्र के साढ़ी गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक अनोखी शादी करा दी। शुक्रवार देर रात एक प्रेमी जोड़े को चोरी-छुपे मिलना खासा महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को रातभर बंधक बना कर रखा। फिर सुबह गांव वालों ने एक राय विचार से दोनों को शादी के बंधन में बांध दिया। स्थानीय लोगों ने ही शादी में बराती और सराती भी बने। दोनों वर वधू को को आशीर्वाद दिया। हालांकि हवेली खड़कपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि घटना  की जानकारी के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों जोड़ा को थाना लाया। और लड़की और लड़का का माता पिता को बुलाकर अपने अपने बच्चे को घर लेकर जाने के लिए सौंप दिया। वही इस घटना का फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। 

मुंगेर से पियुष कुमार की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner