राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष बने चंद्रशेखर शर्मा

Dr.I C Bhagat
0
आलमनगर राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए गए चंद्रशेखर 


कोशीतक/आलमनगर मधेपुरा 


राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर मधेपुरा जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने आलमनगर प्रखंड के कोदरा घाट निवासी चंद्रशेखर शर्मा को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चंद्रशेखर शर्मा के मनोनयन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जिलाध्यक्ष जयकांत यादव ने धन्यवाद देते हुए नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा को बधाई  देते हुए आलमनगर में धरातल स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया। श्री शर्मा के राजद प्रखंड अध्यक्ष बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। बधाई देने में राजद के सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व राजद विधायक प्रत्याशी आलमनगर विधानसभा ई. नवीन कुमार निषाद,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह,  जिलाध्यक्ष युवा राजद अनीता देवी, पूर्व सदस्य आयोग कंतलाल शर्मा, राजीव राजा, युवा प्रखंड अध्यक्ष राजद अनुरंजन सिंह, कार्यकारी प्रखंड राजद अध्यक्ष सोनू सिंह, मो साहिल, मो. अकबर, मो. असगर अली, मो. गफ्फार, मो. सुलेमान, रणधीर सिंह, प्रभास यादव, राजेश्वर यादव, संजीव यादव, प्रवीण यादव, बिनोद यादव, पिंटू यादव, पंकज यादव, बिशो ऋषिदेव, शंभू ऋषिदेव, कारी ऋषिदेव, सुभाष गुप्ता, संजय साह, नीतीश पटेल, सुनील राय, अक्षय कुमार अन्य सैकड़ो राजद परिवार के सदस्य ने बधाई दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner