फर्जीवाड़ा कर शिक्षा विभाग के 3 करोड़ के आरोपी गिरफ्तार
कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से फर्जीवाड़ा कर लगभग 3 करोड़ की बड़ी राशि निकालने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा मधेपुरा के शाखा प्रबंधक उदित प्रियम के द्वारा मधेपुरा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि उक्त बैंक में अवस्थित शिक्षा विभाग के सरकारी खाता से करीब 3 करोड़ रूपया का फर्जीवाड़ा कर विभिन्न खाताओं में राशि अंतरित कर निकासी कर लिया गया है। जिसके आधार पर मधेपुरा थाना कांड संख्या 839/ 24 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय संदीप सिंह मधेपुरा के द्वारा कांड को गंभीरता से लेते हुए सरकारी राशि का फर्जीवाड़ा कर निकासी करने वाले गिरोह में संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मधेपुरा प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम में मधेपुरा थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार, एसआई अमित कुमार राय को शामिल किया गया। गठित टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन कर गिरोह में शामिल सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। छापामारी के क्रम में शनिवार को फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के सदस्य साहुगढ भगवानपुर वार्ड नंबर 12 निवासी स्व. रघुनंदन यादव के 40 वर्षिय पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार के बताया गया कि सरकारी खाता से फर्जीवाड़ा कर रूपया निकासी करने वालों में विलास यादव, दीपक कुमार, विकास कुमार, धीरज कुमार एवं मनीष कुमार शामिल है। जो उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर से मिलकर राशि इन सभी के खाता में स्थानांतरित किया था। राजेश कुमार के खाता में 02 लाख रूपया स्थानांतरित कर निकासी किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है। कांड में बचे शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।