पेड़ पर लटका मिला 24 वर्षिय विकास का शव

Dr.I C Bhagat
0
पेड़ पर लटका मिला 24 वर्षिय विकास का शव 

कोशीतक/ बिहारीगंज मधेपुरा


पहली घटना बुधवार की अहले सुबह गमैल पंचायत के वार्ड एक में  संजीव सिंह के आम बागान में एक अज्ञात लड़के का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ द्वारा पुलिस को भी फोन किया गया। लाश को आम के पेड़ से उतार गया। जिसकी पहचान 24 वर्षीय विकास कुमार के रूप में किया गया जो पूर्णिया जिला के बड़हरा थाना अंतर्गत पटरहा डीह टोला वार्ड नंबर 10 का निवासी बताया गया। आखिर घटना का कारण क्या था किस परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका या उसे लटका दिया गया। इसको  लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

बिहारीगंज से कुमार सत्यम की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner