पुर्णिया के पुर्व चेयरमैन की अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या।

Dr.I C Bhagat
0

 

पुर्व चेयरमैन की गोली मारकर हत्या कि जांच कर रहे डीएसपी 


कोशीतक/ पुर्णिया


पूर्णियां जिला में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी तनिष्क लुट कांड से उबरे भी नही की कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमेन अवधेश यादव को उनके घर के सामने ही अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई। अपराधी  ने पिछे से ही गोली चला कर घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक अपराधी पीछे-पीछे आता है और अचानक गोली मारकर फरार हो जाता है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। वही  स्थानीय लोगों ने घायल अवधेश यादव को आनन-फानन में मैक्स सेवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

डीएसपी सदर 2 ने बताया कि अवधेश यादव को उनके पड़ोस के किसी व्यक्ति ने फोन करके बुलाया था और रास्ते में ही उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। और सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा दिया गया है। स्थानीय लोग और परिजन इस घटना से बेहद आहत हैं और जल्द दोषी को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अवधेश यादव की हत्या का क्या कारण था। इसकी किसी से दुश्मनी नही थी। तो किसने गोली चलाई। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दे रही है। पूर्णियां में बढ़ते अपराध को देखते हुए शहरवासियों में डर और चिंता का माहौल बन गया है। अब पुलिस की तत्परता और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner