कोशीतक /आलमनगर मधेपुरा
लोजपा प्रदेश महासचिव अभिषेक आनंद ने केंद्र सरकार के बजट पर अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बजट संतुलित एवं सकारात्मक बजट है। जिसमें सबके विकास पर जोर दिया गया है। युवाओं को रोजगार छात्रों के कौशल विकास, किसानों को आर्थिक मजबूती एवं गरीब गुरबों के आय स्रोत बढ़ाने पर विशेष फोकस एवं महिलाओं की संबंधित योजना को सशक्त बनने पर जोर दिया गया है। वही इस दौरान लोजपा प्रदेश महासचिव अभिषेक आनंद ने कहा कि बिहार को विशेष दर्जा देने या विशेष पैकेज के साथ मदद के लिए केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए। इस बजट में सड़क संपर्क योजना के तहत बिहार में 26 हजार करोड़ राशि खर्च करने की बात है। औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसे सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं बल्कि औद्योगिक रूप से भी सुदृढ़ होगा। बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए 11500 करोड़ राशि दी जाएगी। वहीं इसके साथ बिहार में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज के साथ पर्यटन स्थलों को भी विकसित करने पर जोर दिया गया है कहा कि बचत से विपक्षी दल परेशान हो गए हैं।
आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट

إرسال تعليق