अपराध की योजना बना रहे चर्चित राजा यादव गैंग के दो गुर्गे हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार


अपराध की योजना बना रहे शातिर अपराधी के साथ एएसपी 
छापेमारी में पुलिस को अपराधियों से बरामद हथियार 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा पुलिस को एक बार फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे चर्चित राजा यादव गैंग के दो एक्टिव मेंबर को पुलिस ने हथियार और गोलियों के साथ धर दबोचा है। इस बाबत संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि कुमारखंड थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये सोनापुर रहटा नदी पुल से पश्चिम सड़क के पास एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ वहा पहुची। पुलिस को आता देख अपराधी वहा से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने कुमारखंड के रहटा निवासी सुरेश यादव के पुत्र केशव कुमार एवं सहरसा के इस्लामिया चौक निवासी कल्याण कुमार के पुत्र देवाशीष उर्फ देवू को खदेड़ कर पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान वहा से राजा यादव सहित अन्य अपराधकर्मी भागने में सफल रहें। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने 03 कट्टा, 14 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा एवं पल्सर बाईक बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि पुछताछ क्रम में ज्ञात हुआ कि ये लोग राजा यादव गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। तथा बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।कांड में भागे हुए गैंग के सरगना राजा यादव एवं अन्य अपराधकर्मी के गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है। पकड़ाये गये बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।


Post a Comment

أحدث أقدم