लरहा सिंहेश्वर में भूमि विवाद में गला दबाकर हत्या। मामला दर्ज

 

रोते विलखते मृतक मिथलेश यादव के परिजन 
मामले की जांच करते पुलिस पदाधिकारी 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत स्थित लरहा के वार्ड नंबर 9 में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। 55 वर्षिय मृतक मिथिलेश यादव की पत्नी अनीता देवी ने थाने में आवेदन देकर मनीष यादव, केदार यादव, मोहन यादव, संजय यादव सहित अन्य 4-5 लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी अनिता देवी ने बताया कि पड़ोसी से उनका भूमि विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम दूसरे पक्ष के लोगों के 3 द्वारा उनके खतियानी जमीन में जबरन घर बनाने लगा। जब उनके पति ने घर बनाने से मना किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके पति को जमीन पर पटक कर मारपीट करने लगा और गला दबाकर मार दिया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। दूसरे पक्ष के द्वारा धमकी दी गई कि यदि पुलिस या अन्य किसी के पास घटना का जिक्र करोगी तो सबको जान से मार दिया जाएगा। पति के मौत की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई महबूब अहमद खान, सिपाही श्याम कुमार सहित कई पुलिस बल पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस  बाबत थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم