कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर प्रखंड के बैरवन्ना से शादी शुदा दो बच्चों की अपने प्रेमी के साथ फरार होने का एक मामला सामने आया है। सिंहेश्वर थाना में दर्ज मामले में महिला के ससुर बैरवन्ना वार्ड नंबर 8 निवासी सदरे आलम ने अपने आवेदन में बताया की मेरे पुत्र मो. मुर्ताज की शादी बैरवन्ना वार्ड नंबर 7 निवासी मो. यूनुस की पुत्री शबनम खातून से हुई थी। जिसे शादी के बाद एक लड़का और लड़की है। मेरा पुत्र मो. मुर्ताज 6 माह से दिल्ली में मजदूरी करता है। मेरी पतोहु शबनम खातून 20 जून को दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। कुछ दिन बाद जब विदागरी करने गए तो मेरा समाधि मो. यूनुस ने कहा की वह मेहमानी करने बरहरा गई है। उसके बाद 17 जुलाई को जब फिर विदागरी करने के लिए आए तो पता चला कि मेरी पतोहु शबनम खातून को वार्ड नंबर 8 निवासी मो. सलमान का पुत्र मो. दिलखुश शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है। साथ ही उन्होंने बताया उसे भगाने में उसके पिता मो. सलमान और माता मदीना खातून के साथ मेरे समधी और समाधिन मो. यूनुस और सबरून खातून भी शामिल है। उन्होंने बताया की इस दौरान मेरी पतोहु शबनम खातून ने मेरे पुत्र से अपने खाते में 70 हजार रूपया भी मंगा लिया था। जिससे लेकर दोनों फरार है।

إرسال تعليق