सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की एक बैठक हुई। आरोप प्रत्यारोप पर लगा विराम। डीएम ने कारवाई का दिया भरोसा।

Dr.I C Bhagat
0

 सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की बैठक करते डीएम 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की एक बैठक डीएम सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में न्यास कार्यालय सिंहेश्वर में हुई। जिसमें सबसे पहले स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें श्रावण और भादों श्रृद्धालुओं की भीड़ को लेकर एक सुदृढ़ व्यवस्था के लिए पुर्व की तरह दिशा निर्देश दिया। बैठक से बाहर निकलते डीएम और अधिकारी 

इस बाबत डीएम सह न्यास समिति अध्यक्ष श्री मीणा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा की पिछले सितंबर, दिसंबर, जनवरी में जो बैठकें  पुर्व में हुई मेन एजेंडा जिसमे सबको संतुष्ट किया  गया। और आगामी जो श्रावणी मेला है। उसमें यहा जो कांवड़िया, श्रद्धालुगण और हमारी जनता जो बाबा का आशीर्वाद लेने आएगी। उनके लिए सजावट, टेंट, पंडाल, वाटरप्रूफ पंडाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, ट्रैफिक की व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था और धर्मशालाओं का आज रिव्यु किया गया है। और सारे विभागों को डायरेक्शन दिया गया है। पिछली बार भी काफी वृहद पैमाने पर बनाया था। इस बार भी हमारी प्रयास रहेगा की सभी श्रद्धालुओं को और सुविधा आसानी से मिले। मंदिर  परिसर में भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेडिंग का निर्देश दिया गया। साथ ही मंदिर परिसर में कही भी भोजन करने पर पुरी तरह रोक लगा दिया गया है। साथ ही पुल से मंदिर तक अतिक्रमित दुकानदार को हटाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही दूसरा बिंदु न्यास समिति की बैठक जो हुई है उसमें बहुत सारे विकासात्मक  कार्यों पर चर्चा की गई। बाबा की नगरी के विकासात्मक और हमारे मंदिर परिसर के विकासात्मक कार्यों का विस्तृत चर्चा बैठक में किया गया। जिसमें शिवगंगा पोखर, श्रद्धालुओं के लिए परमानेंट शेड, पंडाल, रिसेप्शन काउंटर जो बन रहा है। अच्छा प्रवेश द्वार सिर्फ मंदिर ही नही सिंहेश्वर आने वाले हर रास्ते चाहे गम्हारिया रोड़, पीपरा रोड, मधेपुरा रोड़ हो में बनाने का निर्णय लिया गया। तथा धनबाद चौक, हाथी गेट, एनएच 106 पुल के पास भव्य गेट  का निर्माण ताकि सिंहेश्वर आने वाले को पता चले की सुंदर और स्वच्छ बाबा नगरी में आ गए हैं। शिवगंगा के पास पार्क बनाने का कार्य भी चल रहा है। साथ ही सिंहेश्वर को पर्यटन स्थल के लिए विभाग लिखा गया है। पर्यटन विभाग ने अब इसके लिए टीडीपी मांगा है कि विकास का क्या क्या संभावना है। और वहा क्या क्या करना  है। विकास का क्या क्या एंगल को सोच सकते है। उन्होंने कहा हम चारो तरफ से चौमुखी विकास करवाना चाहते हैं। उसकी भी विस्तृत जानकारी सभी को दी जाएगी। पिछले दो हफ्तों से जो आरोप प्रत्यारोप हुआ था उसके लिए एडीएम साहब जांच कर रहे हैं। जिसका रिपोर्ट आने के बाद कारवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया उसमें पुर्व के कर्मी के द्वारा पैसों की हेराफेरी और गबन का मामला सामने आया है। जिसमें डिडेल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद मामला दर्ज कराया जायेगा। साथ  ही सिंहेश्वर मंदिर न्यास के जितने भी वित्तीय मामले हैं सभी में जांच चल रही है। क्या आय है क्या व्यय है। समायोजन का काम भी चल रहा है। मोटा मोटी उसमें सभी ठीक-ठाक है। कुछ इशु है उसमें भी विधि सम्मत कारवाई करेंगे। मौके पर एडीएम अरूण कुमार, एसडीओ संतोष कुमार, एसडीसी सह न्यास प्रबंधक संतोष कुमार, सीएचसी प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार, ईई भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक पदाधिकारी मधेपुरा तान्या कुमारी, बीडीओ आशुतोष कुमार, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम, सदस्य सियाराम यादव, विजय कुमार सिंह, मदन मोहन सिंह, संजीव ठाकुर, स्मिता सिंह मौजूद थें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner