लालपुर सरोपट्टी में नहर टूटने से 40 एकड़ फसल हुई बरामद

Dr.I C Bhagat
0

 

लालपुर में नहर का बांध टुटने से 40 एकड़ फसल बर्बाद 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 13 में काली चौक के समीप नहर का बांध टूटने से 40 एकड़ खेत में लगी फसल बर्बाद हो गया। साथ ही कई घरों में भी नहर का पानी घुस गया। वही नहर को टूटे लगभग 24 घंटे से अधिक हो जाने के बाद भी किसी अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने इसकी सुधि नहीं ली। 24 घंटा बाद तक इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को नहीं थी। जिसके कारण लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। किसान मुट्ठी मंडल, बालेश्वर मंडल, टूना मंडल, विंदेश्वरी मंडल आदि ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे नहर में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण नहर का बांध टूट गया। इसमें अरविंद राजभर, रविन्द्र राजभर, राजकुमार मंडल आदि के घर में पानी घुस गया। टूटे हुए नहर को ग्रामीणों ने अपने स्तर से प्रयास  कर बंद कर दिया। लेकिन दुबारा दूसरी बार कुछ दूर स्थित सायफन के समीप नहर टूट गया। नहर टूटने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा नहर के ठेकेदार सहित कई जनप्रतिनिधियों को दिया लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली। दूसरी जगह बांध टूटने के कारण खेत में लगे मुंग की फसल, पटुवा, धान का बिचड़ा सहित कई अन्य फसल डूब गया। किसान सरयुग यादव, घुटर मंडल, बिंदेश्वरी मंडल ने बताया कि पिछले महीने ही बड़े जोर- शोर से नहर की सफाई और नहर के बांध को मजबूत बनाने का काम सम्पन्न हुआ है। काम हो जाने के बाद लघु एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नहर का निरीक्षण भी किया गया था। इसके बावजूद इसके नहर टूट गया। वहीं किसान बिनोद मंडल, कारी मंडल, मुकेश कुमार ने बताया कि नहर की सफाई के नाम पर महज औपचारिकता पूरी की  गई थी। वहीं लघु एवं सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता लक्ष्मण कुमार ने बताया कि उन्हें नहर टूटने की जानकारी मिली है। बांध को जोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि नहर टूटने की सूचना के आलोक में काम कर टूटे हुए बांध की मरम्मत कर दी गई है और नहर को मुख्य धारा से जोड़ दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner