आलमनगर में घात लगाए अपराधियों ने पोस्टमास्टर की गोली मारकर की हत्या।

Dr.I C Bhagat
0


पोस्टमास्टर की हत्या के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


आलमनगर थाना क्षेत्र के आलमनगर फुलौत मार्ग में अठगामा टोला के पास गुरुवार को दिन-दहाड़े 4 बजे स्वर्गीय रासघारी मंडल के 50 वर्षीय पुत्र शिवरतन मंडल को गोली मार कर हत्या कर दिया गया। शिवरतन मंडल प्रखंड के बाजराहा पोस्ट ऑफिस का पोस्टमास्टर था। प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी आलमनगर स्थित  मुख्य पोस्ट ऑफिस जा रहा था। वही घात लगाए अपराधी ने गोलीमार कर उनकी हत्या कर दिया।  स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पोस्टमास्टर शिवरतन मंडल  बजराहा की ओर से आ रहा था। और अपराधी आलमनगर की ओर से सती स्थान से आगे  अठगामा टोला के पास  बंशीधर झा के बांस बिट्टी के सामने मोटरसाइकिल रोक कर  गोली मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही पोस्टमास्टर शिवरतन मंडल की मौत हो गई। इसके बाद पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों अपराधी  बजरहा की और भाग निकले। दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना पूरे प्रखंड में आग की तरह फैल गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा होने लगा। वहीं परिजनों ने बताया कि आज से 10 साल पूर्व वर्ष 2011 में  इनके बड़े भाई पोस्टमास्टर अरविंद मंडल जो आर्मी से रिटायर होकर गांव आने के बाद पोस्ट ऑफिस ज्वाइन किया था। उसकी भी हत्या आलमनगर थाना क्षेत्र के कुंजोरी पंचायत स्थित लोका टोला के पास पोस्ट ऑफिस से आने के दौरान रात्रि में गोली मारकर कर दिया गया था।  वहीं घटना को लेकर  ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के द्वारा शव को रोक कर सड़क जामकर प्रदर्शन किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, एसआई आशुतोष त्रिपाठी, नीलम कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो जामकर जमकर बबाल काटा। ग्रामीणों का  कहना था 10 साल में एक ही परिवार के दोनों बेटों को गोली मारकर हत्या कर  दिया गया। इस बात को लेकर लोगो में काफी आक्रोश दिखा। वही उदाकिशुनगंज पुलिस इंस्पेक्टर वासुदेव राय  स्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाया  लेकिन ग्रामीण देर संध्या तक जिला के पुलिस कप्तान को आने की मांग पर अड़े थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner