विश्व नशा उन्मूलन कल्याण मिशन का 22 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

Dr.I C Bhagat
0

 

विश्व नशा उन्मूलन कल्याण मिशन का 22 वां स्थापना दिवस मनाया 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


विश्व नशा उन्मूलन कल्याण मिशन मधेपुरा नामक संस्था का 22 वां वार्षिक महा अधिवेशन समारोह बिहार प्रदेश कार्यालय सदगुरु संत कबीर पंथी महामंडलेश्वर सह उपाचार्य मठ बन्नी अनुमंडल गोगरी जिला खगड़िया में संपन्न किया गया। समारोह का उद्घाटन महंत रघुनंदन गोस्वामी मठाधीश सह  उपाचार्य कबीर मठ बन्नी खगड़िया, राष्ट्रीय अध्यक्ष संत गंगा दास, संत छेदी साहेब पुर्णिया, जय नारायण पंडित ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संत गंगा दास ने कहा शराब सेवन से 20 से 40 वर्ष की आयु में ही लोगों की मृत्यु ज्यादातर हो रही है। उन्होंने कहा शराब से लगभग 200 प्रकार की बिमारियां होती है। शराब से केंसर, एड्स, टीबी, लिभर, हिद्रय रोग, मानसिक बिमारी, पारिवारिक कलह, आत्महत्या, आदि दुर्धटना इसका कारण है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था शराब शैतान का अविष्कार है। संत अमरदीप ने कहा नशा सब कुछ नाश कर देता है। फिर लोग दाने दाने को मुहताज हो जाता है। राधाकृष्ण गोस्वामी ने कहा जीवन को बर्बाद करने वाला पदार्थ नशा का सर्वथा त्याग कर देना चाहिए। यह परिवार के मान मर्यादा बर्बाद कर देता है। इस कार्यक्रम में विश्व नशा उन्मूलन के राष्ट्रीय संस्थापक संत गंगा दास को मिथिला परंपरा के अनुसार शाल और पाग से सम्मानित किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner