कोशीतक/ गम्हारिया मधेपुरा
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय गम्हरिया में अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक प्रथामिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सहदेव कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्व सम्मति से जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य हेतु कृष्णदेव स्वर्णकार को चयन किया गया। विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की भौतिक उपस्थिति पंजी, ई शिक्षा कोष, पर शत प्रतिशत बच्चों का डाटा अपलोड करने का निर्णय लिया गया। विद्यालय में शिक्षक अपना अहम योगदान दे रहे हैं। जिसका एक ही लक्ष्य है अच्छा छात्र पढ़कर समाज के मुख्य धारा में जुड़ सके और शिक्षक सरकार के आदेश को शत प्रतिशत धरातल पर उतार सके। इस मौके पर अंचल सचिव भुपेंद्र मंडल, राज्य प्रतिनिधि राजेश कुमार भारती, अरुण कुमार, निर्मल कुमार, रेणु भारती, अजीत कुमार सिंह, सतीश कुमार, अशोक कुमार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
إرسال تعليق