नगर पंचायत सिंहेश्वर का अवलोकन करते ईओ राजकुमार कुशवाहा।

Dr.I C Bhagat
0

 

हास्पीटल रोड का निरीक्षण करते नगर पंचायत के ईओ 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर नगर पंचायत को व्यवस्थित कर एक आदर्श नगर पंचायत स्थापित करने के लिए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने आते ही जल जमाव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9, 10, 11 और 12 में जल जमाव वाले जगह को चिन्हित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी वे आए हैं फिलहाल वे लगातार हो रही बारिश और आने वाले सावन माह में श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था का भी आकलन किया जाएगा। वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 10 के बजरंग कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी से अस्पताल रोड पर विशेष ध्यान देने को कहा। क्योंकि इस सड़क पर दो स्कूल और अस्पताल अवस्थित है। और  सड़क पर नाला का गंदा पानी बहता है। जहा पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नही  है। जिसके कारण लोगों खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही नए कार्यपालक पदाधिकारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती आने वाले सावन और  भादव माह की होगी। जहा सावन और भादव माह में देश  विदेश के लाखों श्रद्धालु बाबा सिंहेश्वर नाथ की पूजा करने आते हैं। इस दौरान मंदिर जाने वाली सभी सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। मंदिर रोड में भी जगह जगह सड़क पर जल जमाव देखा जा सकता है। मौके पर उन्होंने वार्ड नंबर 9 में चल रहे नाला निर्माण का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 4 रंजीत सिंह, वार्ड 7 बिंदेश्वरी राम, वार्ड 6 प्रदीप राम, वार्ड 11 आपताब आलम, दीपक मलिक, रंजीत शर्मा, मनोज  राणा आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner