118 पीस अवैध सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

118 पीस कफ सिरप के गिरफ्तार तस्कर 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


थाना क्षेत्र के पटोरी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 9 से पुलिस ने बिहार सरकार के मद्यनिषेध विभाग के सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 118 पीस प्रतिबंधित सिरप बरामद किया है। जानकारी अनुसार पुलिस को पटना पुलिस मुख्यालय से जानकारी मिली थी कि पटोरी के शंकर कुमार अपने घर पर कोडीन युक्त सिरप का अवैध कारोबार करता है। इसी सूचना के आधार पर एएसआई चतुरानंद झा, पुलिस बल अनिल कुमार यादव व भूपेंद्र कुमार के साथ आरोपी के घर छापामारी करने गई तो पुलिस वाहन देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया। बरामद किए गए सिरप में अलग- अलग बैच 118 पिस शामिल है। थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि उक्त कार्रवाई पटना पुलिस मुख्यालय के सूचना के आधार पर की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने