कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में आखिरकार पंचायत समिति की एक बैठक लगभग एक साल के बाद प्रमुख इस्तियाक आलम की अध्यक्षता में हुई। मालूम हो कि बीच में 13 जुलाई एक बैठक रखी गई थी जो कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया। उसके बाद 25 जुलाई को पंचायत समिति यह बैठक हुई। बैठक के आरंभ होते ही कई जन प्रतिनिधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा समिति की बैठक में समिति सदस्यों को ही बैठक की चिट्टी नही मिला है। इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ आशुतोष कुमार ने सदस्यों को शांत करते हुए संबंधित विकास मित्र से स्पष्टीकरण पुछने की बात कह कर मामला टाल दिया। उसके बाद पंसस हरिश्चंद्र राम ने बैठक में अधिकारी नही आने की बात कही। हमलोग अपनी समस्या किसको कहेंगे। कोई सुनता ही नही है। जगह जगह टोटी टुटा हुआ है। नल से पानी नही आता है। बिजली विभाग की ढेर सारी समस्या है, राजस्व विभाग में सबसे बड़ी गड़बड़ी है। मोटेसन को रिजेक्ट कर देता है। कोई विभाग किसी समस्या को नही सुनता है। इस बाबत सीओ नवीन कुमार ने कहा जो भी समस्या है सदन में रखिए कहा कहा नल टुटा हुआ है। यह बताईए जो भी काम है टु दी पाइंट बताइए। काम से मत भागिए जहा जहा गड़बड़ी है। उसको ठीक करने का प्रयास किया जाएगा। वही मोटेसन के लिए नया नियम के तहत अब मोटेसन होगा। सीओ श्री कुमार ने कहा आवेदन को अस्वीकृत करणा मेरे बस में नही है। ऐसा करने से पहले कारण बताना होगा। अगर किसी भी कागज की कोई कमी है तो रैयत को मौका देकर कागज मांगना होगा। वही सदस्यों ने आंगनबाड़ी, जनवितरण प्रणाली, शिक्षा के संबंध में खामियां बताई। लेकिन संबंधित अधिकारी के नही रहने के कारण बैठक की औपचारिकता पुरी की गई। मौके पर अधिकारी पीओ रजनीश कुमार, बीसीओ निर्दोष कुमार, जेई मुकेश कुमार, उप प्रमुख मुकेश यादव, राजकुमार सिंह, मनीष कुमार, जयकांत कुमार, नुतन कुमारी, माधव कुमार आजाद, पुजा कुमारी, अर्जुन आलोक, शोभा देवी, मंजु देवी, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू, विजय कुमार सिंह, रामवती देवी, जय कृष्ण कुमार, पप्पू कुमार यादव, जय कृष्णा शर्मा सहित कई अन्य मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें