सिंहेश्वर के विभिन्न जगहों से एक फरार आरोपी सहित चार गिरफ्तार

Dr.I C Bhagat
0

 अलग अलग मामले गिरफ्तार 4 अभियुक्त 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर के विभिन्न जगहों से एक फरार आरोपी सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक शराब बरामदगी में फरार आरोपी और तीन विभिन्न कांड के वारंटी शामिल हैं। सभी को न्यायायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा  रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि गत दिनों शराब बरामदगी के लिए छापामारी की गई थी। जिसमें उक्त व्यक्ति चंदिया उर्फ चंदेश्वरी सरदार पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। जिसे पुलिस बल के सहयोग से लालपुर से गिरफ्तार किया गया है। यह भी बताया कि उक्त कांड में 20 लीटर देसी शराब बरामद कर एक को गिरफ्तार किया गया था। जबकि एक भागने में सफल हो गया था। जबकि तीन वारंटी में ब्रजेश यादव, चुल्हाय यादव, कौशल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner