जिरवा में आग लगने से 2 दर्जन घर जलकर राख हो गया।

Dr.I C Bhagat
0

 


जीरवा में आग लगने से 2 दर्जन से अधिक घर जले 


कोशीतक/शंकरपुर मधेपुरा


शंकरपुर प्रखंड के जीरवा वार्ड नंबर 1 में गुरुवार शाम साढे 4 बजे के करीब अचानक ही एक घर से आग की लपटे उठने लगा। जो देखते ही देखते आस पास के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसमें लगभग दो  दर्जन घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार शाम में लगभग साढ़े 4 बजे के करीब घर के अधिकांश महिला और पुरुष खेत में थे। उसी समय आग लगी और लोगों के कोलाहल से सब जुटने लगे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दिया। आग की विभीषिका के कारण 3 दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। मो. सुभान, मो. शाकिर, मो. कमाल, मो. मुस्तकीम, मो. सलाम, मो. रुस्तम, मो. करीम, मो. सलीम, मो. कलाम, मो. समीम, मो. सादरी सहित अन्य का घर जलकर राख हो गया।  शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सहायता का हाथ बंटाया। वही सीओ राहुल कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। वही सीओ राहुल कुमार ने पीड़ितों के बीच प्लास्टिक सीट का वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner