सिंहेश्वर महोत्सव के दुसरे कलाकारों ने बिखेरा जलवा। कोशी आयुक्त ने किया सम्मानित।

 सिंहेश्वर महोत्सव में अपनी संगीत के जादु से दर्शकों को मदहोश करती अपूर्वा आयुक्त ने निनाद संस्थान के कलाकारों को अंगवस्त्र और बाबा सिंहेश्वर नाथ का मोमेंट देकर किया सम्मानित ।


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा जिला के देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर में हो रहे राजकिय महोत्सव के दूसरे दिन के एक  से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दुसरे  दिन कोशी आयुक्त निलम चौधरी ने महोत्सव में पहुंच कर कलाकारों को शुभकामना दी। और निनाद संस्थान पटना के कलाकारों को अंग वस्त्र और बाबा सिंहेश्वर नाथ का मोमेंट देकर सम्मानित किया। साथ ही डीएम  विजय प्रकाश मीणा ने कोशी आयुक्त को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया।  कोशी आयुक्त निलम चौधरी को पौधा से सम्मानित करते डीएमनृत्य और डांस कला का प्रदर्शन करते कलाकार 

सिंहेश्वर महोत्सव के दुसरे दिन ओम आनंद एवं अरविन्द कुमार का तबला वादन की प्रस्तुति शानदार रही। और फिर संतोष कुमार एवं रवि राज की विलुप्त हो रही बांसुरी वादन की जुगलबंदी अनुपम रहा। पुष्पलता के द्वारा लोक गीत, विभूति विशाल द्वारा गायन, डॉ सुरेश कुमार ने शिव आराधना भोले दरबार में जो आते हैं, खाली झोलियां भर भर के ले जाते हैं। वही नटराज डांस एकेडमी समूह द्वारा छोटे छोटे बच्चों का जय जय शंकरा जय  जय शंकरा पर डांस देख कर लोग दांतों तले अंगुली दबा लिया। गायक विनोवा द्वारा ओ पापी मन कर ले जतन पिंजरे से पंछी निकल जायेगा और  होली का भजन गीत शानदार रहा। वही निखिल कुमार का कत्थक देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए, नृत्य शाला द्वारा ओम नमः शिवाय, कला संगम अकेडमी का समूह नृत्य देखते  ही बनता था। मधेपुरा की शिवाली द्वारा ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुन्दर है। जागो उठकर देखो जीवन  ज्योत उजागर है। गीत गाया गया तो स्थानीय लोग श्रद्धा से झुम उठे। 

सिंहेश्वर महोत्सव में कलाकार के द्वारा प्रस्तुती देते 
कला का आनंद लेने सिंहेश्वर महोत्सव में उमड़ी भीड़ 

वही ईश्वर सत्य है सत्य ही शिव है के गीत के साथ ही कोशी की बेटी अपूर्वा प्रियदर्शी ने मंच पर प्रवेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अपूर्वा ने हिन्दी के साथ साथ मैथली और भोजपुरी गीत से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही। वही कार्यक्रम के अंत में एडीएम अरूण कुमार ने अपूर्वा को अंग वस्त्र और बाबा सिंहेश्वर नाथ का यादगार मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मंच  संचालन आरओ समीक्षा कुमारी ने किया। मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष सह पुर्व मंत्री डा. रमेश ऋषिदेव, विधायक चंद्र हास चौपाल, उप समाहर्ता जिला नजारत पंकज कुमार घोष, डीडीसी अवधेश कुमार, एसडीसी संतोष कुमार, डीपीओ आईसीडीएस रश्मि कुमारी, न्यास सदस्य विजय सिंह, मदन सिंह, संजीव ठाकुर, सरोज सिंह, पुजारी लालबाबा, वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, वार्ड पार्षद शंकर चौधरी मौजूद थे

Post a Comment

और नया पुराने