व्यापार मंडल सहकारिता समिति के 7 सदस्यो ने डाक से भेजा इस्तीफा।

व्यापार मंडल के 7 सदस्यों दिया कार्यकारिणी  समिति से दिया इस्तीफा 


कोशीतक /सिंहेश्वर मधेपुरा


व्यापार मंडल सिंहेश्वर के 7 सदस्यो ने व्यापार मंडल कार्यकारिणी से से अपना इस्तीफा अध्यक्ष को रजिस्ट्री से भेजा। इस बाबत रूपम देवी, प्रेम नारायण झा, सरिता भारती, गजेंद्र यादव, गोपाल साह, गणेशी तांती, लालेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि गत वर्ष 2023 में व्यापार मंडल सहयोग समिति सिंहेश्वर से कार्यकारिणी सदस्य पद से निर्वाचित थे। हुए तथा शिवचंद्र चौधरी अध्यक्ष पद से निर्वाचित हुए थे। लेकिन दुर्भाग्यवश उनके द्वारा समिति के उपविधि में तथा बिहार सहकारी समिति नियमावली 1959 के सुसंगत धाराओं के तहत कभी भी कार्यकारिणी समिति सदस्यों कि बैठक नहीं बुलायी गयी। और उनके द्वारा विगत वर्षों से मनमाने ढंग से नियम विरूद्ध व्यापार मंडल का संचालन किया जा रहा है। इनके द्वारा विगत वर्षों में धान अधिप्राप्ति का कार्य नियम विरूद्ध कार्यकारिणी सदस्यों के गलत वो अवैद्य हस्ताक्षर दिखाकर बड़े पैमाने पर बैंक से कैश क्रेडिट लेते हुए अधिप्राप्ति का कार्य किया जाता रहा है। हम सदस्यों द्वारा जानकारी मागने पर कोई जबाव नहीं दिया जाता है। जिसके कारण 7 सदस्य अपना इस्तीफा रजिस्ट्री से अध्यक्ष को भेजा गया। वही इस बाबत व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी ने बताया की इसकी जानकारी हमें नही है। 4 दिन पहले ही समिति की बैठक में सभी सदस्य शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने