आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

 पोषण सप्ताह में मंदिर परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


मतदाता जागरूकता को लेकर सिंहेश्वर प्रखंड के सेक्टर 5 में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका और स्थानीय महिलाओं के साथ एक बैठक बाबा सिंहेश्वर मंदिर परिसर स्थित प्रतिमा सिंह धर्मशाला में हुई। जिसमें आंगनवाड़ी के सेक्टर 5 की महिला पर्यवेक्षिका व सेविकाओं द्वारा प्रतिमा सिंह धर्मशाला में मौजूद महिलाओं  को अपना हक और अधिकार के लिए मतदान करने के लिए जागरुक किया। मतदाता  जागरुकता कार्यक्रम एवं पोषण पखवाड़ा से संबंधित विषयों पर चर्चा  करते हुए कार्यक्रम  की अध्यक्षता करते हुए बाल विकास की महिला पर्यवेक्षिका कुमारी अलका ने बताया की मतदान के दिन सबसे पहले अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना मत डालने का काम करना है। उन्होंने कहा मतदाताओं को शत-प्रतिशत मताधिकार के प्रयोग को लेकर सरकार तरह तरह से जागरुक कर  रही है। उन्होंने  अपने मताधिकार के ताकत को भी समझाया। मौके पर सेविका नीता देवी, कुमारी बेबी सरिता, लक्ष्मी कुमारी, रेखा देवी, गुड़िया कुमारी, पुजा कुमारी, विणा कुमारी गुप्ता, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी सहित कई महिला मौजूद थी।

Post a Comment

और नया पुराने