पूर्णिया प्रमंडल की राजद लोकसभा प्रभारी बनी : कुमारी विनीता भारती

Dr.I C Bhagat
0

 बिहार राजद प्रदेश उपाध्यक्ष विनिता भारती बनी पुर्णिया प्रमंडल की प्रभारी 

कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष ऋतू जायसवाल ने बिहार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के विचारों उपरांत लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रमंडल स्तर पर लोकसभा प्रभारी की सूची जारी की जिसमें मधेपुरा की राजद नेत्री सह बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती को पूर्णिया प्रमंडल की प्रभारी बनाई गई है। जिसके उपरांत महिला राजद की महिलाओं ने कुमारी विनीता भारती को बधाई दी। राजद महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्णिया प्रमंडल लोकसभा प्रभारी कुमारी विनीता भारती ने कही की मैं लागातार पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयासरत हू। पार्टी को बूथ स्तर तक कैसे मजबूत करना है इसके लिए लगातार कोशी - सीमांचल सहित मधेपुरा में कार्य करती रहती हु। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव युवा दिलों की धड़कन पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व महिला प्रदेश अध्यक्षा ऋतू जायसवाल का विशेष आभार है कि लागातार आप लोगों ने मुझ पर भरोसे जताने का कार्य करते आ रही है। मुझे पहले भी संगठन को मजबूत करने के लिए कोशी-सीमांचल का प्रभारी बनाया गया था। तब भी मैंने अपने पार्टी को अपना सब कुछ परिवार से भी बढ़कर सभी सातो जिला का दौरा कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य की थी। पुनः मुझे आप लोगों ने पूर्णिया प्रमंडल का लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोकसभा प्रभारी बनाया गया हैं। इसके लिए में आप सभी को दिल से धन्यवाद देती हू। और विश्वास दिलाती हू की में पूरी तरह से आप सबों को आश्वास्त करती हू की आगामी लोकसभा में इंडिया गठबंधन पूर्णिया प्रमंडल में अपना परचम सदा की तरह लहराएंगी। और आपार बहुमत से सभी सीट जीतेगी। बधाई देने वालो में महिला राजद की किरण कुमारी, पूजा कुमारी, रंजू यादव, स्मृति कुमारी, रिंकी कुमारी, तनूजा भारती, पिंकी देवी, पूनम देवी, ममता देवी, गुंजन देवी, अनीता देवी, रूचि कुमारी, जूही कुमारी, रंजन देवी सहित सैंकड़ों महिला राजद की कार्यकताओं ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner