कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी कुमारी विनीता भारती ने मधेपुरा जिला के विभिन्न जगहों पर जन संपर्क अभियान चलाकर आगामी 28 फरवरी को आयोजित जन विश्वास यात्रा को लेकर लोगों को जागरूक की। आगामी 27 फरवरी के देर शाम मधेपुरा परिसदन में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आगवन होगा और उसके बाद 28 फरवरी के सुबह से मधेपुरा में एक विशाल रोड शो का आयोजन किया जाएगा। जिस कार्यक्रम में मधेपुरा के महिलाओं -छात्र युवाओं की भागीदारी कैसे अधिक से अधिक होंगी इसके लिए लागातार मैं क्षेत्र भ्रमण कर रही हुं। और लागातार लोगों को आमंत्रित कर रही हू। लागातार बिहार के गरीबों - दलितों वंचितों के आवाज लालू प्रसाद यादव व बिहार के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री को जन विश्वास यात्रा में आपार समर्थन मिल रहा है। बिहार बदलाव की और देख रहा है " जब जब बिहार ने करवट ली है देश की सत्ता हिली है। और इस बार छात्र-युवाओं ने ठाना है देश में रोजगार वाली सरकार बनानी है। नौकरी दाता तेजस्वी को इस बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए लागातार बिहार की जनता ने अपना मूड बना लिया है। मधेपुरा में लागातार हमलोग बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री आदरणीय प्रो. चंद्रशेखर यादव के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यरत हू और मधेपुरा में सभी जिलों का रिकॉड टूटेगा और जन विश्वास यात्रा ऐतिहासिक होंगी। मौके पर ऋषिकेश कुमार बिक्कु, विवेक बिट्टू, अंकुश कुमार, दिलखुश कुमार, पुरुषोत्तम प्रिंस, चन्दन कुमार, प्रेम प्रकाश, अंशु यादव, गोपाल राम, श्याम रजक, अखिलेश पासवान सहित दर्जनों छात्र युवा मौजूद थे।