आध्यात्मिक ज्ञान से ही सामाजिक कुरीति का पूर्ण सफाई संभव।

Dr.I C Bhagat
0
महर्षि मेंही हर्षा विवाह भवन में रविवार को कबीर पंथी संत रामपाल जी महाराज


कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा  


मधेपुरा जिला के बिहारीगंज स्थित महर्षि मेंही हर्षा विवाह भवन में रविवार  को कबीर पंथी संत रामपाल जी महाराज का सत्संग प्रोजेक्टर के माध्यम से उनके अनुयायियों द्वारा आयोजन किया गया। साथ हीं दो जोड़ों की दहेज रहित शादी संपन्न हुई।जिसमे अनुज दास, आलमनगर की शादी मनीषा दासी, पुरैनी से तथा बिरेंद्र दास, अररिया की शादी अनुपम दासी, मधेपुरा से हुई। शादी 17 मिनट की आध्यात्मिक असुर निकंदन रमैनी के पाठ से संपन्न हुआ, जिसमें बताया गया कि संत गरीबदास जी महाराज द्वारा लिखित वाणी के पाठ करने से विश्व के सर्व देवी देवताओं की स्तुति हो जाती है। जिसके उपरांत परमपिता परमात्मा को साक्षी मानकर नव विवाहित जोड़ी अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। संत जी ने अपने सत्संग में सर्व धर्म के ग से प्रमाणित कर यह बताया : सृष्टि रचाने वाले तथा पालन करने वाले कबीर साहब हैं तथा जिनकी महिमा हमारे पवित्र वेदों कुरान शरीफ बाइबल आदि ग में विद्यमान है जिनकी सच्ची भक्ति से हमारे सारे विकार तथा दुख दूर हो सकते हैं और जिनकी भक्ति से हमें सर्व सुख प्राप्त हो सकते हैं। मौक पर जिला संयोजक के रूप में शब्बू मेहरा, वंश मणि आजाद तथा नवीन कुमार चंद्र देव कामती, सागर मेरा संतोष मेहरा मुकेश कुमार आदि व्यवस्थापक के रूप में मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner