स्पीक मैके संगीत के कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्राचार्य और उस्ताद वसीम अहमद खान
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
नवोदय विद्यालय सुखासन में शुक्रवार को स्पीक मैके कार्यक्रम के तहत नवोदय विद्यालय सुखासन में उस्ताद वसीम अहमद खान का शिक्षा प्रद गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्राचार्य श्रीकांत सिंह और अतिथि कलाकारों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद प्राचार्य श्री सिंह के द्वारा अतिथि कलाकार को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत राग भीमपलासी में निबद्ध ख्याल गायन की बंदिश झपताल से की गई। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि स्पीक मैके कार्यक्रम युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संस्था देश के कुशल कलाकारों से उन्हें रूबरू करा रही है। इसके तहत भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोकगीत, कविता, रंगमंच, पारंपरिक चित्र, शिल्प और योग के कार्यक्रमों को स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने की यह मुहिम है। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन ताल मध्य लय की रचना प्रस्तुत की गई। संगीत की बारीकियों जैसे बोल आलाप, तान, सरगम इत्यादि के माध्यम से बंदिश शुरु होने के स्थान को गायन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उस्ताद वसीम अहमद खान के गायन को बड़ ही मनोयोग से छात्रों ने सुना। और संगीत की बारीकियों को समझने और सीखने का मौका भी मिला। गायन के हर छंद को उस्ताद वसीम अहमद ने छात्रों को बताया। श्रोताओं के विषेश आग्रह पर कार्यक्रम का अंत गजल के साथ किया गया। वही तबला पर अरकोदीप दास, हरमोनियम पर शातानिक चटर्जी का बेहतरीन संगम रहा। प्राचार्य द्वारा सभी कलाकारों को साल से सम्मानित करते
मौके पर नवोदय विद्यालय के शिक्षक सहित सभी छात्र-छात्राए भी सुरीले संगीत सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री सिंह के द्वारा उस्ताद और सहयोगी कलाकार को साल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संगीत शिक्षक विभूति विशाल, उद्घोषक छात्र उज्जवल कुमार और छात्रा कुमारी तृप्ति ने की। धन्यवाद ज्ञापन हेमनाथ झा के द्वारा किया गया। मौके पर विधालय के शिक्षक और शिक्षिका मौजूद थे।