12 जनवरी को प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पर होगी चर्चा।

Dr.I C Bhagat
0


प्रमुख और उप प्रमुख के अविश्वास पर 12 जनवरी को चर्चा 
 

कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर चल रहे अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रमुख ने अविश्वास पर चर्चा की तिथि निर्धारित कर दिया है। मालुम हो की पिछ्ले साल 29 दिसंबर 2023 को सिंहेश्वर के प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख पर 10 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास व्यक्त करते हुए बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी और एसडीओ मधेपुरा को आवेदन सौंपा था। उसके बाद से प्रखंड की राजनीति का तापमान एकाएक बढ गया। दोनों पक्ष सदस्यों को अपने अपने पाले में करने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। वही सुत्र बताते हैं प्रलोभनों का बाजार भी काफी गर्म है। रकम सदस्यों के जरूरत के हिसाब से तय किया जा रहा है। कुछ सदस्य के जेब गर्म होने के बाद अपने पाले के सदस्यों को सिंहेश्वर से बाहर आराम फरमाने के लिए भी भेज देने की सुचना मिल रही हैं। वही इसी बीच कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ आशुतोष कुमार ने प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि 12 जनवरी की चिट्ठी निकाल दिया गया है। जिसमें प्रमुख पर अविश्वास की चर्चा प्रथम सेसन में  11 बजे से तथा उप प्रमुख के अविश्वास पर चर्चा के लिए 2 बजे से समय तय कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner