कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
24 जनवरी को पुर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के 100 वीं जयंती के अवसर पर पटना के भेटनरी कालेज में एक भव्य समारोह आयोजित कर मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मधेपुरा जिला जदयू की एक बैठक शारदा सुमन विवाह भवन में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक प्रदेश राजनितिक सलाहकार प्रभु नारायण मेहता और महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललीता देवी के प्रवेक्षण में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पुर्व मंत्री जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. रमेश ऋषिदेव और सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत थे। इस अवसर पर सांसद श्री कामत ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के 100 वीं जयंती पर अधिक से अधिक लोग पटना के भेटनरी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाए। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं के भोजन और ठहरने का उचित व्यवस्था किया गया। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में वहा पहुंच कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
वही जिलाध्यक्ष श्री ऋषिदेव ने बताया की कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाहन की कमी नही होगी। तथा पूर्व की तरह वहा सभी व्यवस्था सांसद महोदय की तरफ से किया गया है। हम किसी तरह की कोई कमी नही रहने देंगे। वही ग्रामीण चिकित्सक संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार मुखिया ने कहा ग्रामीण चिकित्सक का पुरा टीम पटना चल रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकर्ताओं ने साढ़े 4 साल बाद कार्यकर्ताओं के बीच आने पर आक्रोश भी जताया। मौके पर जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दीपक यादव, मनोज यादव, रमेश कुमार भारती, नीरज मंडल, सोने लाल मंडल, प्रदीप भगत, दीप नारायण मंडल, अशोक कुमार साह, रामानंद यादव, पवन कुमार सिंह, शंभू मंडल, बैजनाथ चौहान, श्याम मंडल, भूपेंद्र मंडल, विद्यानंद भारती, पवन कुमार यादव, अमलेश कुमार, अमीत कुमार, ललन कुमार मंडल, प्रभास यादव, वीरेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, पवन कुमार, प्रीतम कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, प्रखंड महिला अध्यक्ष उषा देवी, आशा देवी, आरती कुमारी गुप्ता, आशा कुमारी गुप्ता, दानी लाल मंडल, उमेश कुमार मंडल, राम विलाश ऋषिदेव, अमलेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।