मंगलवार तक सफाई कर्मी का भुगतान हो जायेगा। कार्यपालक पदाधिकारी

Dr.I C Bhagat
0
नाग गेट के पास बिखरा पड़ा कचरे का ढेर 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


नगर पंचायत सिंहेश्वर के सफाईकर्मियों का हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के कारण सफाई कर्मी बाजार में नजर नही आए।  हड़ताल में नगर पंचायत के करीब 70 सफाई कर्मी हड़ताल में शामिल हैं। हड़ताल के कारण मुख्य बाजार सहित प्रखंड कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, मंदिर गेट, शिवगंगा आदि जगहों पर साफ सफाई नही दिखा। यदि समय रहते हड़ताल कर्मी की मांगे पूरी नहीं की गई तो समस्या बढ़ती चली जाएगी। सफाईकर्मी आकाश, अमर, मंजू देवी, दिलीप का कहना है कि श्रम संसाधन मंत्रालय द्वारा जो राशि निर्धारित की गई है। अकुशल व कुशल मजदूर के लिए वो राशि उन्हें नहीं दी जा रही है। इसलिए वे सभी हड़ताल पर हैं ।  


 इन स्थानों पर दिखा कचड़ा 


शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोल पंप, दुर्गा मंदिर के नजदीक, पोस्ट ऑफिस रोड, मंदिर के पीछे बने बाईपास इसके अलावा मंदिर के मुख्य गेट पर, मंदिर रोड आदि जगहों पर सफाई का अभाव दिखा। वहीं कई जगह रखे गए डस्टबीन को भी नहीं बदला गया है ।

 इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने बताया की सफाईकर्मियों से बात हो गई है। मंगलवार को सफाई कर्मी का भुगतान कर दिया जाएगा। उसके बाद सभी काम पर वापस लौट जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner