काम पट लौटे नगर पंचायत के सफाई कर्मी

Dr.I C Bhagat
0

 वापस काम पर लौटे नगर पंचायत सिंहेश्वर के सफाई कर्मी 


कोशी तक/सिंहेश्वर, मधेपुरा 


नगर पंचायत सिंहेश्वर के सफाईकर्मी का हड़ताल छ्ठे दिन सोमवार को समाप्त हो गया। सफाईकर्मियों का कहना है की उनकी मांगे मान ली गई है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई कर्मी के भुगतान की तत्काल अलग से व्यवस्था कर हड़ताल समाप्त करवाया। जिसके बाद वे सभी काम पर वापस लौट गए  हैं। सफाई कर्मी के वापस काम पर लौट जाने के कारण शोभा यात्रा से पूर्व मुख्य बाजार सहित आस पास से कचरे को उठा लिया गया था। जिसके कारण राम भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। मालूम हो कि बुधवार को अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। उन्हें श्रम संसाधन विभाग द्वारा निर्धारित राशि से कम राशि दी जा रही थी। जिसके कारण वे हड़ताल पर चले गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner