कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा
कुमारखंड थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को समय करीब 6:30 बजे संध्या में केवटगामा चौक से पुर्व दिशा कि तरफ खुर्दा जाने वाली रोड में पुल से आगे मोड पर एक पल्सर मोटर साईकिल पर सवार तीन अपराधियों द्वारा कुमारखंड के खुर्दा निवासी अशोक यादव के पुत्र अखिलेश कुमार को हथियार का भय दिखाकर मोटर साईकिल एवं एक सैमसंग गैलैक्सी मोबाईल छीन लेने का मामला दर्ज कराया था। आवेदन के आधार पर कुमारखंड थाना काण्ड संख्या 24/24 दिनांक 24.1.2024 धारा 392 भादवि दर्ज किया गया था। साथ ही दिनांक 24.01.2024 को कुमारखंड थानाक्षेत्र अन्तर्गत इसरायण गोठ ठाकुरबाड़ी में आयोजित भागवत कथा के दौरान एक व्यक्ति दोनो हाथ में देशी पिस्तौल लिए भागवत प्रवाचक को उनके आसन से निचे गिराकर अपने हाथ में लिए देशी कट्टा से फायर करने के आरोप में कुमारखंड थाना काण्ड संख्या 25/24 आर्म्स एक्ट दर्ज किया। तथा उक्त घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी के क्रम में अपराधकर्मी पिन्टु सिंह उर्फ रणधीर कुमार सिंह थाना कुमारखंड, मधेपुरा कांड संख्या-24/24 में दो देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। एवं सुनील कुमार पे. रामु यादव सा. केवटगामा थाना कुमारखंड, 02 राकेश कुमार पे. विशुन देव पासवान, सा.विशनपुर कोड़लाही, थाना-कुमारखंड, दोनों जिला-मधेपुरा को कांड संख्या-25/24 में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो देशी पिस्तौल, 2 दो (02) जिन्दा कारतुस बरामद किया गया। कुमारखंड थाना कांड संख्या 24/24 में गिरफ्तार अभियुक्त पिंटू सिंह उर्फ रणधीर कुमार सिंह एक अपराधी है। इसके उपर कुमारखंड थाना कांड संख्या 87/21 दिनांक 20.03.2021 पारा 302/34 आईपीसी एवं 27 एएसएस एक्ट, कुमारखंड थाना कांड संख्या 123/23 दिनांक 14.04.2023, कुमारखंड थाना कांड संख्या-25/24 में गिरफ्तार अभियुक्त राकेश कुमार का अपराधिक इतिहास- 01 कुमारखंड थाना काण्ड संख्या 347/21 दर्ज है।