उदाकिशुनगंज के 12 केंद्रों पर 6827 परीक्षार्थी होंगे शामिल। परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी

कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को ले प्रशासन संकल्पित- एसडीएम 


कोशी तक/उदाकिशुनगंज मधेपुरा


उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर 12 केंद्र बनाए गए है। सभी केंद्रों 6827 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक से 12 फरवरी तक दो पालियों में होगी। पहली पाली साढे नौ बजे से पोने एक बजे तक और दूसरी पाली  दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। इस बार अनुमंडल के उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज और ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उदाकिशुनगंज और बिहारीगंज प्रखंड में पांच- पांच और ग्वालपाड़ा प्रखंड में दो परीक्षा केंद्र  बनाया गया है। सभी केंद्रों पर विज्ञान में 3732 कला में 3068 और वाणिज्य में 27  परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर एसडीएम एसजेड हसन  ने निर्देश जारी किए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती के साथ निपटेगी। कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन कृत-संकल्पित है। परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

बनाए गए केंद्र व छात्रों की संख्या


                                                   ( विषय)                                                 केंद्र                              विज्ञान     कला    वाणिज्य           

एसबीजेएस हाईस्कूल         265       473        02

मवि. बालक                       263      132       01

उमवि.कोसी कोलनी             144      215     00

बीएसएस चंद्रकांता कालेज    478    485       05  

अपग्रेड हाई स्कूल उदा           265   303       00

एचएम कालेज                      503   240       09

गवर्नमेंट स्कूल बिहारीगंज           517   242     02

जेएच कन्या वि. बिहारीगंज        358   156     00

गरीब चंद हाई स्कूल                   348   132      04

सरस्वती विधा मंदिर                  157    306     00

मधु राम मध्य वि. ग्वालपाड़ा        159      218     00

मधु राम हाई स्कूल ग्वालपाड़ा     275      406    04   

 परीक्षा केंद्र के पास निषेधाज्ञा

सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास दो सौ मीटर की परिधि  में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, महिला दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। केंद्राधीक्षक परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय गेट पर तलाशी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करेंगे। इसके लिए वे केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल का उपयोग करेंगे।

 छात्रों के लिए अस्थायी घेरा

परीक्षा केंद्र के गेट पर और आवश्यकतानुसार परीक्षा हॉल में छात्राओं की तलाशी महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस, महिला वीक्षक व महिला केंद्र अधीक्षक द्वारा ही ली जाएगी। इसके लिए गेट के बगल में कपड़े से घेर कर अस्थाई छोटा सा घेरा तैयार कर लिया जाए, ताकि छात्राओं की जांच वहीं पर हो।

अधिकारी के आने पर तुरंत खुले गेट

अनुमंडल पदाधिकारी  ने कहा कि निरीक्षण के लिए कोई भी अधिकारी आते हैं तो परीक्षा केंद्र का गेट तुरंत खुलवाने की व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के लिए आने वाले पदाधिकारी के लिए एक निरीक्षण पंजी होगी, जिसमें नाम, पदनाम, निरीक्षण की तिथि, आगमन एवं प्रस्थान के समय के साथ उनके गंतव्य व हस्ताक्षर का कॉलम भी बना रहेगा।

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगेहबानी

कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एवं अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। केंद्र अधीक्षक फ्लेक्स बोर्ड पर इसकी सूचना देंगे कि आप कैमरे की निगरानी में हैं।

एक बैंच पर बैठेंगे दो छात्र

परीक्षा के दौरान हर बेंच पर दो से ज्यादा परीक्षार्थी नहीं बैठेंगे। इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स गैजेट ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ व कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन ने जरूरी निर्देश दिए। परीक्षा एक से 12 फरवरी तक चलेगी।

गहन तलाशी के बाद अंदर जाने की मिलेगी अनुमति

परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों को गहन तलाशी के दौर से गुजरना पड़ेगा। जांच बाद ही परीक्षार्थी केंद्र में प्रवेश कर पाएंगे। बालिका केंद्र पर जांच के लिए महिला कर्मियों को लगाया है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 से 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली 02:00 से 05:15 बजे तक चलेगी। इसके लिए अनुमंडल  कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।अनुमंडलाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत संबंधित थानों को कदाचार मुक्त परीक्षा के संबंध में निर्देश दिया गया है।

बनाया गया आदर्श परीक्षा केंद्र

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के मध्य विद्यालय को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां केंद्र को बेहतर ढंग सजाया संवारा गया है। इसका उद्देश्य शांत चित्त मन से परीक्षा देना बताया गया है। इससे परीक्षार्थियों को शांति मिलती है। इस केंद्र पर बैठने की सुलभ व्यवस्था की गई है।

वीक्षक भी नहीं ले जा पाएंगे मोबाइल

परीक्षा केंद्र के भीतर वीक्षक भी मोबाइल या अन्य आपत्तिजनक समान लेकर अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह निर्देश परीक्षार्थियों पर भी लागू है।

उड़नदस्ता टीम लेते रहेंगे जायजा


उड़नदस्ता टीम में शामिल उदाकिशुनगंज के एसडीएम एसजेड हसन  और एसडीपीओ अविनाश कुमार  समय समय पर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे। इसके अलावा संबंधित प्रखंड मुख्यालय के बीडीओ व थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर स्थिति की निगरानी करते रहेंगे।

बंद रहेगी फोटो स्टेट व सायबर कैफे की दुकान

एसडीएम ने परीक्षा केंद्र के मुख्यालय में पड़ने वाले सभी फोटो स्टेट और सायबर कैफे की दुकान बंद रखनें के निर्देश दिये हैं। दुकान परीक्षा अवधि तक बंद रहेगी। इस अवधि में काम करते पकराएं जाने पर दुकानदारके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

जूलूस व प्रदर्शन पर रोक

केंद्र के पास किसी भी तरह की सभा व जूलूस प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। हालांकि शव यात्रा को मुक्त रखा गया है।

केंद्र के पास नहीं लगे भीड़

एसडीएम ने निर्देश में साफ किया है कि केंद्र के पास अभिभावक भीड़ नहीं लगाएंगे। निषेधाज्ञा के दायरे में पकराएं जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

बनाए गए नियंत्रण कक्ष

उदाकिशुनगंज अनुमंडल में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर नियंत्रण कक्ष बनाए गया है।नियंत्रण कक्ष के 06479-22005 पर कोई सूचना दी जा सकती हैं।


एसडीएम उदाकिशुनगंज एसजेड हसन ने बताया परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, वीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए है।परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

                             


Post a Comment

और नया पुराने