मंदिर परिसर में लगा शितल पेय जल से नही मिट रही है श्रद्धालुओं की प्यास।

न्यास कार्यालय में वृक्षारोपण करते डीएम और डीडीसी 




कोशी तक /सिंहेश्वर मधेपुरा:-  सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की पहली बैठक में श्रावणी मेला की तैयारी पर चर्चा के साथ साथ मंदिर के उपयोग की चीज खरीदने का भी निर्णय लिया गया। 

मुख्य निर्णय:-

बड़ा जेनरेटर खरीद: बैठक में रोशनी की प्रयाप्त व्यवस्था के लिए एक बडा जेनरेटर खरीदने का निर्णय लिया गया।

-बिजली वायरिंग: बैठक में सभी धर्मशाला के जर्जर बिजली वायरिंग को दुरूस्त कराने का निर्णय लिया गया।

-नल की मरम्मती: श्रावणी मेला को लेकर नल की मरम्मती का निर्णय लिया गया। भीषण गर्मी में मंदिर परिसर में लगा शितल पेय जल का संयंत्र 


पेय जल योजना फेल: 

भीषण गर्मी में बाबा मंदिर में स्थित 4 पेय जल खराब और बंद पड़े हैं। 

-पेय जल: 1 . इं.बलवंत कुमार और संगीता देवी के द्वारा आजीवन प्रमुख स्व. कपिल देव मंडल एवं गिरजा देवी के नाम से लगाया गया है। जो रख रखाव के अभाव में बंद हैं। 

2. सड़क निर्माण कंपनी आईएलएफएस ने भी उसके ही बगल में एक पेय जल का संयंत्र लगाया। लेकिन देखरेख में मंदिर के कर्मियों का सहयोग नही मिलने के कारण बंद है। 

-3 कबुतर घर के नीचे लगा पेय जल संयंत्र भी बड़े ही तामझाम के साथ शुरू किया गया था। लेकिन शैशवा अवस्था में ही वह भी दम तोड़ दिया। और खराब पड़ा हुआ है। 

-4 नाग गेट के पास चदरा के पास भी न्यास के द्वारा एक पेय जल संयंत्र लगाया गया। वह भी खराब पड़ा हुआ है।

- पेय जल संयंत्र: एक शितल पेय जल आरओ एमएलए निरज कुमार बबलू के द्वारा मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगाया गया। जो भी रख रखा के अभाव में बंद है। 

-न्यास कर्मियों को श्रम संसाधन विभाग के दर के अनुसार भुगतान करने का निर्णय लिया गया। 

स्थानांतरण: बैठक में समय समय पर कर्मियों का स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया। ताकि एक जगह पर किसी कर्मी का प्रभुत्व नही रहे। 

Post a Comment

और नया पुराने