कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मौसम में अचानक बदलाव के बाबत जिले में बढ़ते ठंड व शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्त्ता ध्यानी यादव एवं वार्ड नंबर 14 की पूर्व पार्षद प्रत्याशी समाजसेविका रवीना कुमारी के द्वारा वार्ड नं-14 में जाकर गरीब, लाचार, निःसहाय, बुजुर्ग विधवा महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों के घर जाकर अपने हाथों से कम्बल का वितरण किया। पुर्व पार्षद ध्यानी यादव ने कहा कि अचानक ठंड बढ़ने के कारण गरीब, बेबस लाचार लोगों का घर से निकलना दुर्भर हो गया है। बढ़ते शीतलहर के प्रकोप से खासकर बुजुर्गों को काफी कठिनाई होती है। ऐसे में मेरा एक छोटा सा प्रयास यथा शक्ति तथा भक्ति जहा तक संभव होता है। हमेशा गरीब-लाचार लोगों की सेवा में लगा रहता हूँ। इस ठंड में गर्म वस्त्र के आभाव में न जाने कितने लोग काल के गाल में समा जाते हैं। मौके पर वार्ड नंबर 14 की पूर्व पार्षद प्रत्याशी समाजसेविका रवीना कुमारी ने कही कि बढ़ते ठंड को देखते हुए जहा तक संभव हो पायेगा हम जरूरतमंद लोगों के घर तक गर्म वस्त्र व कम्बल पहुंचाएंगे। मानव सेवा से बड़ कोई धर्म नहीं है। उन्होंने सबों से भी अपील करते हुए कहा जहा तक संभव हो इस शीतलहर में गरीब, लाचार, जरुरतमंदों की मदद जरुर करें। मौके पर अशोक ठाकुर पूर्व बैंक अधिकारी, अमित कुमार शिक्षक, अनिषा भारती, रूबी देवी, दिवाकर कुमार, विंदेश्वरी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।